रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी‘‘ के दौरान शराब कोचिया पर कार्रवाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 14 Second

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है.

इसी क्रम में दिनांक 18.07.2023 को थाना मंदिर हसौद की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांगतर्गत ग्राम नकटा स्थित मुरूम खदान के पास एक व्यक्ति अपने पास बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब रखा है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना .नाम मोहित वर्मा निवासी चंदखुरी रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में शराब रखा होना पाया गया. शराब रखने के संबंध में मोहित वर्मा उर्फ मोन्टू से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोहित वर्मा उर्फ मोन्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 48 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 6,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 390/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपी – मोहित उर्फ मोन्टू वर्मा पिता तोषण वर्मा उम्र 34 साल निवासी चंदखुरी फार्म थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम भूपेश बघेल ने दे दी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को खुलीं चुनौती, कहा -एक बार साथ...

Share on Social Mediaरायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम है। विधानसभा चुनावों को लेकर कुछ ही महीने शेष है। वहीं राज्य में राजनीती भी अपने चरम पर है। राजनैतिक गलियारों में प्रतिक्रियों का बह सिलसिला जारी है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते […]

You May Like