सावधान! चुगली करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 5 हजार का जुर्माना

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 2 Second

बालोद। गांव में एक-दूसरे को भड़काकर लड़ाने वालों को लेकर ग्राम मेढ़की के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर चुगली करने वालों के खिलाफ अहम फैसले लिए हैं। मेढ़की गांव के समस्त ग्रामवासियों ने गुरुवार सुबह आठ बजे एक सामूहिक बैठक बुलाकर चुगली रोकने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए।

ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति द्वारा एक-दूसरे की बातों को इधर-उधर कर भड़काने वाले चुगलखोरों के खिलाफ 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लिया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत अब चुगली करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। गांव में एक-दूसरे के खिलाफ वैमनस्य के प्रचलन को रोकने के लिए आर्थिक दंड का प्रावधान रखा गया है, जिससे चुगली की प्रवृत्ति को कम किया जा सके और गांव में भाईचारा बना रहे।

सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन के दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर पहुंचता है तो उसके खिलाफ भी 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव में फैल रहे नशे के प्रचलन को लेकर मेढ़की के ग्रामीणों ने पांच वर्ष पहले भी सामूहिक बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। सर्वसम्मति से तय किया गया था कि मेढ़की गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड लिया जाएगा।

गांव में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को रोकने के लिए आर्थिक दंड का प्रावधान रखा गया था, जिससे नशे की प्रवृत्ति को कम किया जा सके और नशे की चपेट में आ रहे युवा इस दलदल से बाहर निकल सकें। साथ ही नशे के दौरान होने वाली गाली-गलौज पर भी अंकुश लगाया जा सके।

ग्रामीणों ने गांव की गली-मोहल्लों और सरहद में शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपये का दंड तथा सूचना देने वाले लोगों को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद गांव का माहौल पूरी तरह शांत बताया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला आरक्षक से दुष्कर्म के आरोप में बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके निलंबित

Share on Social Mediaबालोद। एक महिला आरक्षक के यौन शोषण, तीन बार जबरन गर्भपात और लाखों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बालोद जिले की एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर […]

You May Like