स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, महिला प्राचार्य और 2 व्याख्याताओं को किया निलंबित ..

Share on Social Media

बिलासपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ली तरफ से बड़ी बड़ी कार्यवाही की गई है। विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में शासकीय हाई स्कूल बहतराई जिला बिलासपुर की प्राचार्य निशा तिवारी, व्याख्याता जितेंद्र कुमार ध्रुव, व्याख्याता (LB) अल्का सिंह को निलंबित किया गया है।

स्कूल में पदस्थ व्यख्याता एलबी अल्का सिंह और व्याख्याता जितेंद्र कुमार ध्रुव ने भी छुट्टियां ले लीं। दोनों ने प्रभारी प्राचार्य अल्का सिंह को अवकाश के लिए आवेदन देने की बजाय निशा तिवारी को दे दिया और निशा तिवारी ने खुद अवकाश में रहने के बावजूद उनका छुट्टियां स्वीकृत कर दीं। प्राचार्य निशा तिवारी ने बिना विद्यालय समिति के सहमति के स्कूल के 20 स्टूल एक कोचिंग संचालक को दे दिए।

बच्चों से रेडक्रॉस के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने, शाला अनुदान की राशि को बगैर शाला विकास समिति के अनुमोदन के खर्च करने, प्रभारी प्राचार्य को स्कूल के समस्त प्रभार नहीं सौपने,रिकॉर्ड अव्यवस्थित रखने के चलते उन्हें और जितेंद्र ध्रुव और अल्का सिंह को निलंबित कर जेडी ऑफिस बिलासपुर में अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व डिप्टी सीएम को मिली राहत 7 घंटे के लिए जेल से आए बाहर,आवास पर बीमार पत्नी से की मुलाकात

Share on Social Mediaदिल्ली : दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को करीब 94 दिन बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें थोड़ी सी राहत दी है। आप नेता मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे । दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें […]

You May Like