बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा – चुनावी वर्ष है, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 45 Second

रायपुर.  भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल की कार्यसमिति बैठक विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर उपस्थित मंडल के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला. विशेष रुप से केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान पर बात रखी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह चुनावी वर्ष है ऐसे में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है और अपनी पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा का झंडा बुलंद करना है.

बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र की हमारी भाजपा सरकार की बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे. जिसमें सभी भाजपा मंडलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे.

उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में हमारा भारत देश तरक्की की राह में काफी आगे बढ़ चुका है. अपनी इस उपलब्धियों को विभिन्न 11 कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने यहां जो जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है उन मुद्दों को भी जनता के बीच रखना है.

इस अवसर पर ललित जयसिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, स्वप्निल मिश्रा, बॉबी खनूजा, अमर दास खट्टर, राजेश जैन, बबला होतवानी, कचरू साहू, बिंदु महेश्वरी, मनोज राजपूत आदि उपस्थित थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘सेल्फी’ के मजदूरों को अब तक नहीं मिला वेतन, यूनियन लीडर्स ने दी चेतावनी कहा ….

Share on Social Mediaनई दिल्ली : करण जौहर की फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस फिर से एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार मामला फिल्म में काम करने वाले मजदूरों से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के फिल्म में काम करने वाले मजदूरों को उनका वेतन अभी तक नहीं मिला है […]

You May Like