श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अनुठा आयोजन

Share on Social Media

श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल रायपुर, छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हॉस्पिटल की पहचान बनाये हुये है, जहां अनुभवी, विशेषज्ञ चिकित्सकों व सर्जन के द्वारा मरीजों को बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है. उच्चस्तरीय आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का फायदा रायपुर व आसपास के अंचल की जनता को संपूर्ण रूप से मिल सके, इस उद्देश्य से श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य परामर्श-चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया जाता है.

ये कैम्प रायपुर के साथ ही निकटवर्ती क्षेत्रों में – कॉलेज, स्कूल, क्लब या संस्थानों के लिये किया जाता है, जिसका लाभ अधिकतम लोगों को मिलता है. ऐसे ही निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हाल ही में, डीपीएस स्कूल व महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में किया गया. कैम्प में नि निःशुल्क शुल्क बी.पी., शुगर, यूरिक, एसिड, वजन व ई.सी.जी. की जाँच की गई. इन कैम्प में मेडिशाईन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा हड्डी व जोड. प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, एवं अपने दैनिक जीवन में सही खानपान व व्यायाम के बारे में व्याख्यान दिया, जिसमें वहाँ उपस्थित लोगों को अपनाकर स्वास्थ्य बने रहने की प्रेरणा मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक विकास उपाध्याय ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सीटों की संख्या में वृद्धि करने हेतु मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र

Share on Social Mediaरायपुर . संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि स्कूली बच्चों के अभिभावकों द्वारा छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रारंभ होने के बाद से ही अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना व अत्यंत हर्षोल्लास की […]

You May Like