02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा  

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है. इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों के एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे. विवरण इस प्रकार है –

   गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा उदयपुर से 01 अप्रैल 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक तथा शालीमार से 02 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेगी.

  गाड़ी संख्या 20471/20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा बीकानेर से 02 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक तथा पुरी से 05 अप्रैल 2023 से 03 मई 2023 तक उपलब्ध रहेगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर बस्तर कांकेर: बेरोजगारी भत्ता हेतु ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से

Share on Social Mediaउत्तर बस्तर कांकेर. राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए 01  अप्रैल से वेबसाइट www.berojgaribhatta.cg.nic.in पर  ऑनलाईन आवेदन करना होगा. आवेदन का भौतिक सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों को प्रतिमाह 2500 रुपए का भुगतान सीधे आवेदकों के […]

You May Like