शातिर चोर रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा जीआरपी से समन्वय कर लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत रेल मदद से सूचना प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेज देखा गया, त्वरित कार्यवाही करते हुए मंडल टास्क टीम रायपुर द्वारा आज दिनांक 06-03-23 को समय 11.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे ,आ. देवेश सिंह,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र.आ. व्ही. के. टोप्पो व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर के पास चोरी का  मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते  देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया,  पूछताछ करने पर अपना नाम पता-

सुरेंद्र सिंह राजपूत,पिता – स्व. छेदी सिंह, उम्र-47 साल, निवासी- ग्राम पासीद,पोस्ट बिटकुली , थाना- कोतवाली बलौदा बाजार, जिला- बलौदा बाजार (छ ग)  का रहने वाला बताया ,उसके पास 03 नग मोबाइल मिला जिसे दिनांक 05 .03.23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 03 से गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग अंबिकापुर एक्सप्रेस और पीएफ नं 06 पर बेतवा एक्सप्रेस में चढ़ने वाली किसी महिला यात्रियों का जेब / बैग में रखे मोबाइल निकाल कर फ़ोन चोरी करना स्वीकार किया उसके पास 03 नग मोबाइल फोन मिला (1) विवो कंपनी का मोबाइल ,मेहरून कलर का  कीमती 10000/ रूपया (2) रेडमी नोट 7एस , रेड कलर कीमती 14000/ रुपया (3) लावा कंपनी, ब्लैक कलर कीमती 8000/ रुपया,  तीनों मोबाइल फोन का कुल कीमती 32000/( बत्तीस हजार रुपया ) उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया उक्त आरोपी को  गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर पकड़कर लाए जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 09/23 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 06.03.23 का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक क्लिक में जानें छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट

Share on Social Mediaप्रदेश की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से चार वर्ष पूर्व हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का जनादेश मिला था. तब मैंने इस सदन में कहा था कि जनता को हमसे अपार अपेक्षाएं हैं. उन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य है. आज मुझे […]