छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग से रायगढ़ के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है. बता दें कि बिलासपुर से नागपुर के बाद चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद एक और वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ को मिलने जा रही है. नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा लिया गया है, इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है.

वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा. दुर्ग से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी. वहां कुछ घंटे ठहरने के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस आएगी. दुर्ग आने के बाद वंदे भारत ट्रेन के रैक की साफ सफाई और तकनीकी जांच सहित आवश्यक मरम्मत का काम वाशिंग यार्ड पर बनाए गए नए पिट लाइन पर किया जाएगा. इस ट्रेन के रैक की रखरखाव और मरम्मत कार्य में जिन रेलवे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जानी है उन्हें अलग से ट्रेनिंग के लिए भेजा जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: ट्रक चोरी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. प्रार्थी धीरज पूरोहित ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रामसागरपारा रायपुर मे रहता है तथा चावल ट्रांसपोर्टिग का कार्य करता है. प्रार्थी का स्वयं का टाटा कंपनी का ट्रक वाहन सीजी 04 जेए 0727 है. दिनांक 03.03.2023 को शाम करीबन 07.30 बजे प्रार्थी […]

You May Like