IT Raid: आयकर विभाग ने रायपुर में फिर मारी रेड, सर्राफा कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर। IT Raid: राजधानी में एक बार फिर आयकर विभाग ने दबिश दी है। दीपावली के पहले आयकर विभाग ने सराफा बाज़ार में दबिश दी है। आज सुबह से सदर बाज़ार स्थित अरिहंत ज्वेलर्स और उनके संचालक उत्तम गोलछा के शैलेंद्र नगर स्थित घर पर आईटी की टीम छापेमारी कर रही है। उत्तम गोलछा छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष हैं।

इनके अलावा सदर बाजार स्थित AM ज्वेलर्स के मालिक सुनील पारख और सप्रे शाला स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स मालिक संजय पारख के ठिकानों पर भी आयकर दबिश दी है। जधानी ज्वेलर्स के मालिक संजय पारख के वालफोर्ट स्थित घर पर टीम ने रेड डाली है। सभी ठिकानों पर अहम दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को बनाया अपना प्रत्याशी

Share on Social Mediaरायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी घोषित किया है. इसके साथ ही अब बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी है. भाजपा की तीसरी सूची में भावना बोहरा को टिकट देकर एक […]

You May Like