अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला मड़ई: छत्तीसगढ़ की हुनरमंद महिलाओं की दिखाई दी प्रतिभा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 0 Second

 रायपुर . अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया. यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है. श्रीमती भेंड़िया ने इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान भी किया. इस दौरान पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमश्वरी वर्मा भी उपस्थित थीं. महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 04 मार्च तक चलेगी.

मड़ई में महिला जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के हुनर को सराहा और खूब खरीदारी की. उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, पिडिया, ठेठरी, लड्डू सहित लाई बड़ी का भी स्वाद लिया. महिला जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया और छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं. श्रीमती भेंड़िया ने मड़ई से साड़ियां और कपड़े का बैग खरीदा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है. इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी. इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी.

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के सदस्यगण पुष्पा पाटले, आशा संतोष यादव, सोनल कुमार गुप्ता, अगस्टीन बर्नाड सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा के लोगों के हित में गुढ़ियारी हमर अस्पताल के नवीन ओ.टी. का किया शुभारंभ

Share on Social Mediaरायपुर . शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढ़ियारी रायपुर छ.ग. में नवीन ओ.टी. का उद्घाटन आज दिनांक 28 फरवरी 2023 को संसदीय सचिव, लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व व पर्यटन विभाग और विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय के कर कमलो द्वारा किया गया. रायपुर पश्चिम […]

You May Like