ईडी ने आज कई विभाग के मुख्यालयों में मारा छापा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. आज फिर ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ शासन के अलग-अलग विभाग मुख्यालयों में दबिश दी है. नया रायपुर स्थित जीएसटी कार्यालय, पर्यावरण विभाग और श्रम विभाग में दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. इस कार्रवाई का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: गैंगस्टर के 3 शूटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. प्रार्थी अरविंद कुमार तिवारी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पौवा जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है तथा वर्तमान में रायपुर में शंकर नगर एम.आई.जी 07  सेक्टर 02 स्थित आर.के.टी.सी कम्पनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है. प्रार्थी दिनांक […]

You May Like