रायपुर: फर्जी हस्ताक्षर कर रिटायर्ड आईएएस से प्लॉट हड़पने रची साजिश

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. जमीन दलालों ने एक रिटायर्ड आईएएस को ही ठग लिया. उनका प्लॉट हड़पने ऐसी साजिश रची, जिसमें अपने रिश्तेदार को जमीन खरीदार बनाया. जमीन का भुगतान करने अपनी मां के नाम से बैंक खाता खुलवाया और अधिकारी को फर्जी हस्ताक्षर करके चेक दे दिया. अधिकारी जब चेक भुनाने गया, तो बैंक वाले ने चेक को वापस दलाल को ही दे दिया. इससे अधिकारी का प्लॉट भी चला गया और उसे 20 लाख भी नहीं मिले. मामले की शिकायत पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित पांच के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड आईएएस टी राधाकृष्णन की धरमपुरा में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक जमीन थी. वे इस प्लाट को बेचना चाहते थे. इसलिए अपने परिचित के अरुण सिंह को कहा. अरुण ने अपने रिश्तेदार प्रत्युष सिंह और उनके पिता लक्ष्मण सिंह को ग्राहक बनाकर उनके सामने पेश किया. इसके बाद अधिकारी ने 14 नवंबर 2022 को प्रत्युष और उनके पिता लक्ष्मण को 24 लाख 32 हजार 500 रुपए में बेचा दिया. उस समय विक्रयनामा में पूरी राशि चार अलग-अलग चेक के माध्यम से देने का उल्लेख किया गया था. भुगतान से पहले अरुण ने चालाकी से अपनी मां वृंदादेवी के नाम से बैंक खाता खुलवाया. फिर उनके नाम से चार चेक में अपने हस्ताक्षर करके अधिकारी को दे दिया. सौदे के बाद आरोपियों ने प्लाट की रजिस्ट्री व नामांतरण करा लिया है. इसके बाद अधिकारी ने भुगतान के लिए चेक मंत्रालय के एसबीआई बैंक में लगाया गया, तो चेक से राशि नहीं निकली. हस्ताक्षर मेच नहीं करने पर राशि का भुगतान नहीं किया गया. इसके बाद बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रदीप भंडारी ने चेक प्रार्थी को नहीं दिया, बल्कि आरोपी अरुण को ही दे दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टैक्स जमा नहीं करने पर निगम की सख्ती, 5 घरों के नल कनेक्शन काटे

Share on Social Mediaराजनांदगांव. अगले माह वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है. लोगों द्वारा निगम में टैक्स जमा करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 22 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था. अब तक 14 करोड़ तक ही टैक्स वसूली हुई है. […]

You May Like