रायपुर में लगेगा फिल्मी सितारों का मेला, आयोजन 18-19 फरवरी को, CM बघेल ने दिया CCL खेलने का न्योता

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 7 Second

रायपुर . मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन होने जा रहा है. और इसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार खेलते हुए नजर आने वाले हैं.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है .

इस लीग में अभिनेता सोनू सूद, रितेश देशमुख, किच्चा सुदीप,बॉबी देओल, वेंकटेश, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, सोहेल खान समेत 150 फ़िल्मी कलाकार शामिल होंगे.इसका आयोजन 18 और 19 फरवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है. इस मैच में हिंदी सिनेमा के अलावा सात क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के सितारे भी मैच खेलेंगे .

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने बुधवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया.श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने बताया कि सी सी एल में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें. इनकी टीम बना इन्हें वर्गीकृत कर प्रतियोगी मैच खेले जायेंगे . इसका आयोजन पहले हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रस्तावित था. बाद में 18 फरवरी के दो मैच रायपुर में कराने की योजना बनी. 19 फरवरी के दो मैच लखनऊ में कराया जाना था. उसे अब रायपुर में ही कराने की जानकारी है.

कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को बंगाल टाइगर्स बनाम कर्नाटका बुल्डोजर्स का दोपहर 2.30 से 6.30 तक मैच होगा .इसके बाद इसी दिन चेन्नई रायन्स बनाम मुंबई हिरोज का मैच शाम 7 से रात 11 बजे तक होगा .19 फरवरीको केरला स्ट्राइकर बनाम तेलुगु वॉरियर्स का दोपहर 2.30 से शाम 6.30 तक मैच होगा. 19 फरवरी को पंजाब दे शेर बनाम भोजपुरी दबंग का शाम 7 से रात 11 बजे तक मैच होगा .

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुर्किये सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार के करीब

Share on Social Mediaतुर्किये . भूकंप के तीन दिन बाद भी तुर्किये सीरिया में मौत का कहर जारी है. भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा करीब 20,000 पहुंच गया है. जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है. फंसे लोगों के बचने की उम्मीद भी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. तुर्किये […]

You May Like