रायपुर रेलवे स्टेशन में 9 फरवरी को ब्लॉक, 10 ट्रेनें री-शेड्यूल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. रायपुर स्टेशन के करीब अंडरब्रिज में बॉक्स और नए प्लेटफार्म की पटरी को मेन लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे बड़ा ब्लॉक ले रहा है. 9 फरवरी को रात 9 बजे भोर 4.50 बजे तक आने-जाने वाली ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे. इस काम के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के बीच चलने वाली वाली 8 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. वहीं दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की 10 ट्रेनों को 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक रोककर चलाने की घोषणा की गई है. रेलवे परिचालन विभाग ने सोमवार को ब्लाक की सूचना जारी की.

चार ट्रेनें सरोना-उरकुरा बायपास से चलेंगी

रायपुर स्टेशन में ब्लॉक के कारण अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होंगी. और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस जबलपुर, कटनी के रास्ते चलेगी. वहीं चार ट्रेनें टाटा-इतवारी, बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी दोनों तरफ से उरकुरा-सरोना मालगाड़ी बायपास रेल लाइन से चलेंगी.

10 ट्रेनें री-शेड्यूल, कई घंटे लेट

9 फरवरी को हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस 4 घंटा, हावड़ा से श्रीनगर शिर्डी एक्सप्रेस 4 घंटा, शालीमार लोकमान्य तिलक 2 घंटा, विशाखापट्टनम-दुर्ग 2 घंटा, दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस 2 घंटा, गोडवाना एक्सप्रेस 1 घंटा 10 फरवरी को, समता एक्सप्रेस 2 घंटा, गीतांजलि एक्सप्रेस 6 घंटा, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 6 घंटा, हटिया-दुर्ग 1 घंटा देरी से रवाना की जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्ग पुलिस पर नोएडा में केस, बिना सूचना 9 सट्टेबाजों को उठा लाने का आरोप

Share on Social Mediaभिलाई . नोएडा पुलिस ने दुर्ग पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है. दरअसल दुर्ग पुलिस शनिवार को ग्रेटर नोएडा के एल्सटोनिया सोसायटी से ऑनलाइन सट्टे का पैनल चलाने वाले 9 लोगों को पकड़कर लाई थी. इस पर अपार्टमेंट के मेंटेनेंस मैनेजर ने 9 लोगों […]

You May Like