Read Time:1 Minute, 2 Second
रायपुर. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के मुख्यालय नवा रायपुर कार्यालय में सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्टाफ के महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिए और समस्त स्टाफ संग रंग होली खेली. इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने समस्त प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हर्ष और उल्लास के साथ होली मनाएं. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.


