मौसम का सितम बूंदाबांदी से दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़का

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

रायपुर. अचानक मौसम में आए बदलाव ने ठिठुरन बढ़ा दी है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश मध्य और उत्तरी जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया रहा. साथ ही दिनभर रुक-रुक हो रही बूंदाबांदी होती रही. इससे दिन का तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया. कोहरा और खराब दृश्यता के कारण बुधवार को फ्लाइटों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से चलने वाली 9 फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया है. फ्लाइटों के नहीं आने के कारण विमानन कंपनियों द्वारा इनके संचालन अस्थाई रूप से रोक दी गई है. वहीं मुंबई और अहमदाबाद से आने वाली उड़ानों को नागपुर और भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया है. एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि खराब दृश्यता के चलते फ्लाइटों को सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई.

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक अगामी दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है. इसके साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है. दुर्ग संभाग के ज्यादातर जिलों में दिनभर कोहरा छाया रहा और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही.

9 फ्लाइटें कैंसिल, 2 डाइवर्ट

इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली की 2 हैदराबाद की 2,जगदलपुर की 1 और एलाइंस एयर की जगदलपुर, लखनऊ, इंदौर और भोपाल की एक-एक फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं रात को चलने वाली कुछ फ्लाइट 3 से 4 घंटे लेट से चल रही है. एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरा छाए रहने के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर डायवर्ट किया गया. वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सटोरियों के बैंक खाते में 104 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 2 करोड़ 12 लाख रुपए पुलिस ने कराया फ्रीज

Share on Social Mediaभिलाई. ऑनलाइन महादेव ऐप के सटोरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर 104 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन को उजागर किया है. 15 प्रकरणों में 2 करोड़ 12 लाख रुपए फ्रीज भी कराए हैं. अब पुलिस पैनल से जुड़े बड़े सटोरियों तक पहुंचने की तैयारी कर […]

You May Like