रायपुर | छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित विधानसभा के पास ग्राम पंचायत बरौदा में सात दिवसीय एन.एस.एस. (NSS) शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय (Gurukul women’s collage) रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. की छात्राओं के उत्साहवर्धन करने के लिए जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पाण्डेय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या तिवारी, ग्राम पंचायत बरौदा की सरपंच श्रीमती दामिनी जागीरा सहित बरौदा हाई स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत बरौदा के समस्त पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मछुआ सम्मेलन में पहुंचे
Mon Nov 21 , 2022
Share on Social Mediaइस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद भी उपस्थित है.
