रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टाइपोग्राफी स्कैच का किया अनावरण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, राजनांदगांव की छात्रा श्रीमती अनन्या ठाकुर द्वारा कपड़े पर टाइपोग्राफी आर्ट से बनाए गए अपने स्कैच का अनावरण किया.

मुख्यमंत्री को श्रीमती अनन्या ने बताया कि यह स्कैच उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की 32 विभिन्न योजनाओं को उल्लेखित करते हुए 11 हजार 5 सौ 60 शब्दों से निर्मित किया है, जिसे बनाने में उन्हें लगभग 1 महीने का समय लगा है. इसके साथ ही उन्होंने इस स्कैच को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी प्रस्तावित किया है. मुख्यमंत्री बघेल ने उनकी इस कला की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल सुश्री उइके : छत्तीसगढ़िया होने का गौरव उत्सव है राज्य स्थापना दिवस

Share on Social Mediaराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शामिल हुईं. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022 के 33 विभिन्न विधाओं में 41 राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किये. […]