अत्यंत सुरम्य वादियों के बीच स्थित है ये गौशाला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में सराईपाली विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम सोनपुरी का गौशाला अत्यंत सुरम्य वादियों के बीच बना हुआ है.

  चारों ओर पहाड़ और नाले से घिरा हुआ वनांचल मन को शांति प्रदान करने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने 20 जून 2022 को इसका अवलोकन किया.

 उन्होंने इसे यथाशीघ्र छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के द्वारा पंजीकृत किए जाने का आश्वासन दिया, दुर्गम क्षेत्र में स्थित इस स्थान के आवागमन के लिए नाले में पुलिया निर्माण की मांग को यथाशीघ्र पूर्ण करने की बात कही. उल्लेखनीय है कि यह गौशाला सघन वन के बीच में स्थित है जिस का संचालन सन 2016 से हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए विपक्षी खेमे की बैठक में शामिल होगी ओवैसी

Share on Social Mediaदिल्ली. असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी एआईएमआईएम भी मंगलवार को विपक्षी दलों की उस बैठक में शामिल होगी, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की जाएगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की ओर से यह बैठक बुलाई गई […]