पिथौरा के कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में बंद घर में चोरों ने सेंध लगाकर 15 हजार नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े. चोरी की यह घटना जिस स्थान पर हुई है, उससे सौ मीटर दूर ही उठाईगिरों ने करीबन महीने भर पहले राइस मिल संचालक की कार से 9 लाख रुपए की उठाईगिरी को अंजाम दिया था. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं में कॉलोनी में दहशत का माहौल है. कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले प्रधान परिवार सराईपाली गया हुआ था. परिजन जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर में पड़ताल करने पर पाया कि करीब 7000 हजार रुपए नगत सहित जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हुई है.माह भर के भीतर में यह दूसरी बड़ी घटना है. कॉलोनी में प्रधान परिवार के घर के महज सौ मीटर की दूरी पर सिद्धिविनायक राइस मिल के संचालक के घर में खड़ी कार से 9 लाख 20 रुपए की दिनदहाड़े उठाईगिरी हुई थी. पिथौरा एसडीओपी विनोद मिंज ने घटना की पुष्टि की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है.
सीएम भूपेश का ऐलान, अब अंतागढ़ में भी अपर कलेक्टर और एएसपी की होगी पदस्थापना
Sat Jun 4 , 2022
Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के दौरे पर रहे और इसका पहला चरण पोड़गांव में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात का था। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने अंतागढ़ में तहसील कार्यालय […]
