छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। यह दोनों एसपीआरएफ (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस की दबंगई, मारपीट का वीडियो वायरल, सीसी कैमरे में कैद घटना
Thu Jun 2 , 2022
Share on Social Mediaकोरबा जिले में एक पुलिसकर्मी के मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक पेट्रोल पंप में काम करने वाले युवक को मार रहा है। इसके अलावा आरोप है कि उसने युवक को गालियां भी दी हैं। साथ ही आसपास खड़ी ट्रक के कांच […]
