पुलिस की दबंगई, मारपीट का वीडियो वायरल, सीसी कैमरे में कैद घटना

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

कोरबा जिले में एक पुलिसकर्मी के मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक पेट्रोल पंप में काम करने वाले युवक को मार रहा है। इसके अलावा आरोप है कि उसने युवक को गालियां भी दी हैं। साथ ही आसपास खड़ी ट्रक के कांच तोड़े हैं। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
मंगलवार रात को दीपका चौक से पाली जाने वाले रोड में ट्रकों का जाम लगा हुआ था। इसकी सूचना पर दीपका थाने में पदस्थ ASI मनोज मिश्रा और 2 आरक्षक मौके पर गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालकों से वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इसी वक्त ये विवाद हुआ है।
ट्रक चालकों का कहना है कि हमारी गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए हैं। हमसे गाली-गलौज की गई। बाद में मनोज पास में स्थित पेट्रोल पंप में गए थे। उन्होंने वहां काम करने वाले युवक को गाली दी और पीटा। यही मारपीट का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पता चला है कि देर रात तक ये हंगामा चलता रहा। जिसके बाद अगले दिन इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, कई और नेता भी संक्रमित

Share on Social Mediaकांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उनमें हल्के बुखार के लक्षण हैं. इसके अलावा अन्य कांग्रेसी नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा कि सभी सोनिया गांधी के साथ बैठक में शामिल हुए थे. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह […]

You May Like