सीएम का भेंट-मुलाकात का दौर शुरू, भानुप्रतापपुर के गांव में लगेंगे चौपाल

0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 20 Second

भेंट-मुलाकात अभियान के तीसरे चरण के लिए मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री आज कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गितपहर, दुर्गकोंदल और भानबेड़ा में आम जनता से मुलाकात करने के बाद भानुप्रतापपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर मीडिया कर्मियों से भेंट मुलाकात अभियान के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि लोगों का विकास के प्रति रुझान बढ़ा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और बैंकों की मांग लोगों द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल का 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट- मुलाकात अभियान 4 मई से प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 4 मई से 11 मई तक सरगुजा संभाग की 7 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया । इसके बाद वे द्वितीय चरण में 18 से 20 मई तक बस्तर संभाग की तीन विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे। सीएम बघेल इसके बाद 23 से 28 मई तक बस्तर संभाग के 6 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत अब तक सरगुजा संभाग की सामरी,रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, सीतापुर तथा बस्तर संभाग की कोंटा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाडा, चित्रकूट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव और केशकाल विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता से रूबरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 9 जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।

भेंट मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री बघेल गांवों का दौरा कर सीधे ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, शासकीय कार्यालयों और मैदानी अमले की कार्यप्रणाली की सीधे जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत सामने आई समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए, वहीं ग्रामीणों और आम जनता की मांग पर स्थानीय जरूरतों और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही घोषणाएं की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने पीएम को लिखा पत्र, नवीन अंशदायी पेंशन के एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध

Share on Social Mediaसीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध किया है,  ताकि शासकीय कर्मचारियों […]

You May Like