शिवनाथ नदी में मिला लड़की-लड़के का शव, गमछे से बांधकर लगाई छलांग

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

दुर्ग में शिवनाथ नदी के तट पर एक लड़की और लड़के का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़का 20 साल का था और लड़की 16 साल की नाबालिग थी। परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। इससे दोनों ने गमछे से एक दूसरे को बांधकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान मछली मार्केट सुपेला निवासी रितेश वर्मा (रिकेश उर्फ डमरू) के रूप में हुई है। वह 16 वर्षीय किशोरी से बेपनाह प्यार करता था। दोनों एक दूसरे शादी करना चाहते थे। जब यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने शादी से साफ मना कर दिया। लड़की के पिता उसे बिहार छोड़कर आ गए थे।

दो दिन पहले ही 30 मई को लड़की वहां से लौटी तो रिकेश और नाबालिग की मुलाकात भिलाई स्टेशन में हुई। यहां दोनों बिना किसी को कुछ बताए सीधे दुर्ग शिवनाथ नदी चले गए। यहां दोनों ने एक दूसरे को गमछे से बांधा और नदी में छलांग लगा दी। उनकी लाश 2 जून की सुबह शिवनाथ मुक्तिधाम के पास शिव मंदिर के किनारे देखी गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानें आज आपका भविष्यफल, मेष राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

Share on Social Mediaमेष:गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि के जातकों द्वारा किए गए प्रयास उन्हे फल देंगे। जिससे आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज के दिन आप किसी के साथ साझेदारी में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं या फिर आज आपको साझेदारी में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल […]

You May Like