सिंगर मूसेवाला पंचतत्व में विलीन, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

Share on Social Media

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। मूसेवाला की अंतिम यात्रा में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी, जो उनकी एक आखिरी झलक देखना चाहती थी। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने अपने स्टार सिंगर बेटे को विदाई देने पहुंचे सैकड़ों प्रशंसकों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। पिता ने अपनी पगड़ी उतारकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया।
मूसेवाला की शव यात्रा और अंतिम संस्कार वाली जगह पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे। उनके प्रशंसकों ने उनकी सिक्योरिटी हटाए जाने और इसकी जानकारी सार्वजनिक किए जाने के चलते सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशिफल, जानें क्या है आपका भविष्यफल

Share on Social Mediaमेष राशि (Aries) व्यापार करने वालो को आज मंदी का असर अपने काम में स्पष्ट दिखायी देगा। भाई बहनो से असहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने उपर आपको विश्वास रखना चाहिये अन्यथा कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। लव कपल्स के लिये आज का दिन […]

You May Like