इस बार मानसून पहले जारी अनुमानों से थोड़ा लेट होगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट के पास पहुंच चुका है। हालांकि यहां तक पहुंचने में वह थोड़ा सुस्त हुआ है और पूर्व अनुमानित तिथि के बाद पहुंचने की संभावना है। अनुमान है कि रविवार देर रात से सोमवार तक मानसून केरल पहुंच जाएगा। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो मानसून के प्रभाव से बने बादल 10 जून को किसी समय छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग से लगी सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। पहले के अनुमान से यह 3 दिन लेट है।
मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। वर्तमान मौसमी संकेत के अनुसार पश्चिमी हवा निम्न स्तर पर दक्षिण अरब सागर के ऊपर प्रबल और गहरी हो रही है। केरल तट और उससे लगे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बादलों का डेरा है। ऐसे में अगले 2 से 3 दिनों में केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रारंभ होने की संभावना है। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के अरब सागर के कुछ और भाग तथा लक्षद्वीप के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 27 मई तक केरल तट से टकरा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मानसून अपने सामान्य पथ पर ही आगे बढ़ेगा ऐसी संभावना जताई जा रही है।
जानिए आज का राशिफल, नौकरी करने वाले लोगों के लिये आज पद प्रतिष्ठा में वृध्दि हो सकती
Sun May 29 , 2022
Share on Social Mediaमेष राशि (Aries)दिन प्रसन्नतापूर्वक आनन्द में बीतेगा। मौसम के बदलाव की वजह से आपको शारीरिक कष्ट की संभावना बन रही है। मित्र आज आपकी काफी सराहना करेंगे। परोपकार करने के कार्य करने में आज आपका दिन व्यतीत हो सकता है। परिवार में सभी लोग आजके प्रति आज […]
