तेज आंधी के साथ बरसात, तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

बिलासपुर और सरगुजा संभाग के बड़े हिस्से में तेज आंधी के साथ बरसात हुई है। इसकी वजह से पेड़ टूटें हैं। कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं पेड़ गिरने से भी घरों को नुकसान पहुंचा है। कई दूसरे जिलों में भी तेज हवाएं चली हैं। एक दिन पहले भी बिलासपुर-सरगुजा के कई जिलों में आंधी आई थी।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आंधी से नुकसान की खबर है। पेण्ड्रा से कोरबा-मनेंद्रगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर अड़भार और बंधी गांव के पास कई पेड़ गिर गए। इसकी वजह से इस सड़क पर रास्ता काफी देर तक बंद हो गया था। पेड़ों के घरों पर गिर जाने भी नुकसान हुआ है। कई जगह तक कारों पर भी पेड़ और छप्पर गिर गए। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में हल्की बरसात भी हुई है।

आंधी और बरसात की वजह से पेण्ड्रा और आसपास के तापमान काफी कम हुआ है। शनिवार को पेण्ड्रा का अधिकतम तापमान जगदलपुर से भी कम हो गया था। वहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। वहीं अब तक सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड रखने वाले जगदलपुर में यह 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अंबिकापुर में 41.1 और रायपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सर्वाधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मुंगेली में दर्ज किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौकरी के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार…

Share on Social Mediaबिलाईगढ़ थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 96 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। दरसल गुरुवार को गोरबा के रहने वाले रामलाल टंडन ने बिलाईगढ़ थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि […]

You May Like