स्टार क्रिकेटर हरप्रीत पर केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Share on Social Media

छत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया फरार हैं। देश के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में खेल के लिए भागने वाले हरप्रीत अब भागने का खेल पुलिस से खेल रहे हैं। हरप्रीत के खिलाफ रायपुर के विधानसभा थाने में FIR दर्ज की गई है। मामला फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का है।
रायपुर के महालेखाकार दफ्तर की तरफ से विधानसभा थाने में शिकायत की गई है। इस शिकायत में कहा गया है कि साल 2014 में लेखापाल पद पर भर्ती के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने आवेदन दिया था। इसमें शैक्षणिक योग्यता के तहत हरप्रीत सिंह भाटिया ने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से BCom फाइनल ईयर की मार्कशीट दी थी। इस फर्जी दस्तावेज के सहारे हरप्रीत सिंह भाटिया ने नौकरी हासिल कर ली।

साल 2014 से अब तक महालेखाकार विभाग भी जांच और सरकारी प्रक्रिया में मशगूल रहा। इसके चलते क्रिकेटर के खिलाफ मामला उजागर नहीं हो सका। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से बताया गया कि उन्होंने हरप्रीत सिंह को मार्कशीट जारी ही नहीं की है। विभाग ने हरप्रीत सिंह भाटिया के खिलाफ धारा 420 धारा 468 धारा 467 धारा 469 धारा 470 और 471 में मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 एवं 6 हजार से बढ़ाकर अब 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की

Share on Social Mediaरायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें […]

You May Like