मुख्यमंत्री ने किया बटवाही गौठान का मुआयना

Share on Social Media

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात के दौरान लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटवाही स्थित गौठान का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला समूह द्वारा संचालित आय मूलक गतिविधियों की सराहना की और कहा कि गांवों मेें गौठान की स्थापना का उद्देश्य महिला समूह की बहनें पूरा कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने यहां गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की निर्माणाधीन यूनिट का भी अवलोकन किया और समूह की महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठानों से जुड़े महिला समूह की बहनों के आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को देखकर खुशी होती है। उन्होंने कहा कि हमारी महिला बहनें गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और अन्य सामग्री का उत्पादन कर रही थीं। अब वह गोबर से प्राकृतिक पेंट और बिजली भी बनाएंगी। गोबर की महत्ता और इसकी कीमत को हमारी महिला बहनों ने देश-दुनिया को बताया दिया है कि गोबर से पहले लिपाई होती थी। अब इससे बनने वाले प्राकृतिक पेंट से घर एवं बिल्डिंग की रंगाई होगी। इस दौरान विधायक डॉ. प्रीतम राम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झड़ रहे टमाटर के फूल, 75% उत्पादन घटा; एक माह में 6 गुना बढ़े दाम

Share on Social Mediaएक मार्च से लेकर 10 मई तक गर्मी के सीजन का 72 दिन गुजर चुका है। इस बार अप्रैल में ही पारा 43 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही 37 साल का पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है। आगे असानी तूफान कमजोर होने से पारा 43 डिग्री पहुंचने […]

You May Like