आय से अधिक सम्पत्त्ति में जीपी सिंह जेल से आए बाहर, रिश्तेदारों को गले लगाया

Share on Social Media

रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद निलंबित एडीजी जीपी सिंह को अब रिहा कर दिया गया है । शनिवार की शाम वह जेल से बाहर आए। जेल परिसर में बाहर आते ही उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगाया । पूरी फुर्ती से चलते हुए अपनी गाड़ी में बैठे और फौरन जेल परिसर से निकल गए।
आय से अधिक संपत्ति के केस में गिरफ्तार IPS और सस्पेंड ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी गई है। जीपी सिंह गिरफ्तारी के बाद करीब 120 दिन से जेल में बंद थे। उनपर राजद्रोह का मुकदमा भी चलाया जा रहा है। दोपहर के वक्त रायपुर अदालत की न्यायधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट ने जमानत की दस्तावेजी के बाद रायपुर जेल से रिहाई का आदेश जारी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज आंधी के साथ बरसात, तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस

Share on Social Mediaबिलासपुर और सरगुजा संभाग के बड़े हिस्से में तेज आंधी के साथ बरसात हुई है। इसकी वजह से पेड़ टूटें हैं। कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं पेड़ गिरने से भी घरों को नुकसान पहुंचा है। कई दूसरे जिलों में भी तेज हवाएं चली हैं। एक […]

You May Like