इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमला, दफ्तर के कांच टूट गए

0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 35 Second

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह यह हमला हुआ है। इसके फ्रंट साइड में हमला बताया जा रहा है, जिससे दफ्तर के कांच टूट गए। मोहाली एसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मामूली धमाका है। हमला इमारत के बाहर से हुआ है। इसे रॉकेट जैसी चीज से हमला किया गया है। कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ। हमारे वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले स्विफ्ट कार में आए थे और उन्होंने चलती कार से ही इमारत को निशाना बनाया था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवकेशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सारे तथ्यों की पड़ताल की।
पुलिस ने हमले में फिल्हाल आतंकी एंगल से इंकार किया है। हालांकि एसपी से यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है तो मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

सीएम ने दिए पूरे मामले की जांच के आदेश
सीएम भगवंत मान ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। इसके बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इससे पहले मोहाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कह गया था कि मोहाली के सेक्टर 77 में एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है।

आशंका है कि पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर पर RPG (राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) से हमला हुआ है। लेकिन इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सारे क्षेत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यालय के बाहर से कोई विस्फोटक सामग्री फेंकी गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियों ने मुख्यालय को घेर कर जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐसे बढ़ रहा तूफानी चक्रवात, हवा की काफी तेज रफ्तार

Share on Social Mediaचक्रवाती तूफान असानी मंगलवर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश […]

You May Like