रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डौरा की भेंट-मुलाकात सभा में कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस बुजुर्ग कबिलासो दाई की मांग पर उनका तत्काल राशन कार्ड बनवाया था, उन्हें आज राशन भी मिल गया। ग्राम कोचली की निवासी कबिलासो दाई ने कल मुख्यमंत्री से राशन कार्ड बनवा देने का अनुरोध किया था, जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मौके पर ही राशन कार्ड बनवा कर उन्हें सौंप दिया। 67 वर्षीय कबिलासो दाई को नये अंत्योदय राशन कार्ड पर आज उनके गांव के राशन दुकान से निःशुल्क 40 किलो चावल, 10 रुपए में 2 किलो चना, 17 रुपए में एक किलो शक्कर और 02 किलो नमक निःशुल्क प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इन दिनों भेंट-मुलाकात अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत सरगुजा के विधानसभा क्षेत्रों से की है। कल वे रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे।
जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है
Sat May 7 , 2022
Share on Social Mediaमेषघर परिवार के प्रति समर्पण बढ़ेगा। माता पिता के प्रति आपका ध्यान ज़्यादा लगेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ है। कोई कार्य करने जा रहे हैं तो उसमें लाभ सुनिश्चित है। वृषभ राशि (Taurus) रिश्तेदारी दोस्ती सब कुछ आज के दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। […]
