महिलाओं के रोजगार की नई दांस्ता, ऐसे हो रही सफल

Share on Social Media

आंखों में उम्मीदों के जुगनू झिलमिलाते हैं, तब हौसलों के दम पर वक्त जगमगाते हैं। ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान की मेहनतकश महिलाओं ने एक सपना देखा आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का। उनके सपनों को परवाज मिली शासन की सुराजी गांव योजना से। जैसे- जैसे वक्त बीता समूह की महिलाओं की कोशिशों ने रफ्तार पकड़ी। जिला प्रशासन के प्रयासों से गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड से अनुबंध कर गुलाल, चंदन, कुमकुम, अगरबत्ती निर्माण का कार्य व्यापक पैमाने पर प्रारम्भ किया गया। वृंदावन गौठान के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील होने की यह दास्तां अनोखी है। 26 एकड़ में विस्तृत गौठान प्रदेश का सबसे बड़ा गौठान है।
वृंदावन रसोई है कुछ खास –
तपती गर्मी में यहाँ मिट्टी के थर्मस के पानी से ठंडक और सुकून का एहसास हो रहा है। छŸाीसगढ़ की मोहक संस्कृति से सुसजित रसोई में ढेंकी, जाता, नांगर, कलारी, दतारी, हसियां, रापा, गैती, फावड़ा एवं कलाकृतियों की झांकी है। शहरवासी ग्रामीण परिवेश में बने यहाँ के कुल्हड़ में मिली चाय का आनंद ले सकते हैं। आर्डर पर समूह की महिलाएं छŸाीसगढ़ी व्यंजन चीला, भजिया, फरा, गुलगुला भजिया, बड़ा, मुंगोड़ा बना रही हैं। जय बाबा कुटी समूह की माधुरी, अनिता ने बताया कि रसोई को इस तरह से बनाना चाहते हैं कि यहां शहर के लोग आकर जन्मदिन की पार्टी भी मना सके।
जयबाबा कुटी समूह की महिलाएं गुरू गोपी चंदन एवं गोपीचंदन टिकिया पूजा के लिए बना रही है। श्री गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड से अनुबंध कर यहां कार्य प्रारंभ किया गया है। महिलाएं पैकेजिंग का कार्य भी सफलतापूर्वक कर रही हैं। समूह की श्रीमती लोकेश्वरी निर्मलकर ने बताया कि यहां कार्य करने से बहुत परिवर्तन आया है और घर की माली स्थिति में सुधार हुआ है। कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ता, गौठान में रहकर कार्य करने से घर का खर्च अच्छी तरह से चल रहा है। वहीं घर की जिम्मेदारी भी अच्छी तरह निभा पा रही है। जिससे परिवार के लोग खुश है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ ऐसा कार्य करना चाहते हैं जिससे समूह की महिलाओं की एक विशेष पहचान बने। कई महिलाएं तो पहली बार घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य कर रही हैं। यह एक अलग अच्छा और अनुभव है वहीं आर्थिक रूप से मजबूत होने की खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेषस्वास्थ्य के प्रति सजग रहना इस समय बेहद आवश्यक है। कोई पुराना कर्ज़ा माफ़ होता हुआ नज़र आ रहा है। करियर के दृष्टिकोण से इस समय बदलाव की परिस्थिति बन रही है। अधिकारी वर्ग से थोड़ी अनबन हो सकती है। संबंधों के लिहाज़ से एक अलगाव की […]

You May Like