कुछ माह पूर्व वर्ष 2023 में विद्युतीय दुर्घटना में मृत्यु हुए ताराचन्द साहू के परिवार को पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने 4.00 लाख रूपये की मुआवजा राशि दिलाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 17 Second

रायपुर (छत्तीसगढ़). रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कुछ माह पूर्व वर्ष 2023 में ताराचन्द साहू, निवासी- खमतराई, रायपुर का खमतराई सीएसईबी जोन अंतर्गत विद्युतीय हादसे में निधन हो गया था. इस आम नागरिक की मृत्यु की सूचना जब विधायक विकास उपाध्याय को मिली तब उन्होंने गहरा शोक जताया एवं शीघ्र ही मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने हेतु खमतराई बिजली ऑफिस के अधिकारी को निर्देशित किया. उसी मुआवजे की पूर्ण राशि चेक के माध्यम से 4.00 लाख रूपये मृतक की पत्नी सेवती साहू को आज दिनांक 11 सितम्बर 2023 को संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया. मृतक ताराचन्द साहू के परिवार ने विधायक विकास उपाध्याय एवं खमतराई विद्युत विभाग के अधिकारी का आभार व्यक्त किया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 सितंबर 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Share on Social Mediaमेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु किसी अज्ञानभय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। […]

You May Like