शेयर बाजार नाम सुनते ही समझ आता है पैसा| इतना पैसा जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती और दूसरा बड़े शहरो का कारोबार| शेयर बाजार को बड़े शहरो और बड़े कारोबारियों द्वारा चलाया जाता है ऐसा माना जाता है| लेकिन आज शेयर बाजार में छोटे से शहर भिलाई में रहने वाले साधारण से अंकित यादव ( वेल्थ मैनेजर , USA ) का डंका बज रहा है और इसकी गूंज देश भर में सुनाई दे रही है|
छोटे से उम्र में इन्वेस्टिंग चालू करने वाले अंकित आज राज्य के सबसे अधिक टैक्स पयेर्स में शुमार है और देश के सबसे युवा मिल्लिओंनैरेस में से एक है|
कुछ साल पहले अंकित ने 5000 के साथ बाजार में शुरुआत की| शुरुआत में कुछ शेयर ख़रीदे जो चले नहीं, दोस्त और परिवार का भी विरोध झेलना पड़ा, लेकिन अंकित डगमगाए नहीं और बाजार में बरकरार रहे| जल्दी अंकित के शेयर रिकॉर्ड स्टार पर पहुंच गए और अंकित की संपत्ति में काफी इज़ाफ़ा हुआ| सबके होश तब उड़ गए जब अंकित ने स्टॉक्स से कैश आउट किया| तब भारत सरकार के मुताबिक उन्होंने एक महीने में 8 लाख का टैक्स चुकाया|
देश की मीडिया की उनपे नज़र पड़ना चालू हुआ, और अब अंकित ने पीछे मुड़के नहीं देखा| कुछ ही महीनो में फिर से एक महीने में 14 लाख टैक्स देकर अंकित ने सनसनी मचा दी| आज अंकित राज्य के सबसे अधिक करदाताओं में से एक है | आज पेशे से अंकित एक वेल्थ मैनेजर है USA के और छत्तीसगढ़ राज्य के एक मात्र वेल्थ मैनेजर है | इसके अलावा अंकित मार्किट मैस्ट्रो कंपनी के फाउंडर और डायरेक्टर भी है| और एक प्रेरणाश्रोत है उनके लिए जो छोटे शहरो से आके बड़ा मकाम पाना चाहते है| आज देश के शेयर बाजार में अंकित की “बुल” रन देखि जा सकती है|
