आयोग ने महिला को पैतृक सम्पत्ति में दिलाया हक

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 5 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 3 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया।
       सुनवाई में प्रस्तुत एक प्रकरण में महिला आयोग की समझाइश पर आवेदिका बेटी को पैत्रिक सम्पत्ति में उसका हक प्राप्त हुआ। आवेदिका के अपनी मर्जी से विवाह करने के कारण उसे सम्पत्ति में हक नहीं दिया गया था। आवेदिका के पिता द्वारा उसे सम्पत्ति में हक देने की बात कही गई थी, इस आधार पर उसने आयोग में आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण में उभय पक्षों के मध्य नोटरी द्वारा निष्पादित सहमति पत्र आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवेदिका ने पिता की पुश्तैनी सम्पत्ति के हक त्याग करते हुए अनावेदक से 11 लाख रूपये का चेक, 60 हजार रूपये नगद एवं 50 ग्राम स्वर्ण आभूषण लेकर आपसी राजीनामा किया। इस तरह प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में होगी भर्तियां, सीजी पीएससी के जरिये होगी भर्तियां

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में भर्तियां हो रही हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। इन पदों पर कुछ महीने से भर्ती का इंतजार था। अब विज्ञापन जारी कर दोनों ही पदों पर भर्ती होगी। परिवहन विभाग की भर्ती CGPSC के […]

You May Like