पंजाब में अब वन पेंशन-वन एमएलए: पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

पंजाब में अब एक विधायक को एक ही बार पेंशन मिलेगी, चाहे वह कितनी ही बार चुनाव जीता हो। शुक्रवार को CM भगवंत मान ने यह जानकारी दी। मान ने कहा कि जब विधायक सेवा के नाम पर राजनीति में आते हैं तो फिर लाखों की पेंशन देना जायज नहीं है। मान ने कहा कि विधायक ही नहीं बल्कि उनके परिवारों को मिल रही पेंशन को भी रिवाइज किया जाएगा। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी।

आप सरकार के इस फैसले से सबसे बड़ा झटका कांग्रेस और अकाली दल को लगा है। प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजिंदर कौर भट्‌ठल समेत अकाली दल और कांग्रेसी दिग्गजों को लगा है। जिन्हें कई बार विधायक रहने की वजह से लाखों रुपये की पेंशन मिल रही थी।
सवा 5 लाख तक मिल रही पेंशन
CM भगवंत मान ने कहा कि हमारे MLA हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगते हैं। कई राज नहीं सेवा की बात कहते हैं। हैरानी की बात यह है कि बहुत से MLA को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक पेंशन मिलती है। खजाने पर करोड़ों रुपयों का बोझ पड़ता है। कई ऐसे हैं, जो सांसद और MLA दोनों की पेंशन ले रहे हैं।
अब MLA चाहे 2 बार जीते या 7 बार, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके साथ ही पेंशन से जो करोड़ों रुपया बचेगा, उसे लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कई विधायकों की फैमिली पेंशन भी बहुत ज्यादा हैं, उन्हें भी कम किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम योगी आज लेंगे कुछ देर बाद शपथ, इन विधायकों को आया कॉल

Share on Social Mediaयोगी आदित्यनाथ आज दोपहर चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। इसके बाद उनके कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। ऐसे में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में आगरा के दो चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इसमें आगरा दक्षिण विधायक योगेंद्र उपाध्याय व […]

You May Like