सीएम योगी आज लेंगे कुछ देर बाद शपथ, इन विधायकों को आया कॉल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

योगी आदित्यनाथ आज दोपहर चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। इसके बाद उनके कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। ऐसे में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में आगरा के दो चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। इसमें आगरा दक्षिण विधायक योगेंद्र उपाध्याय व एमएलसी धर्मवीर प्रजापति व हाथरस से विधायक व आगरा की पूर्व मेंयर अंजुला माहौर को सीएम आवास से बुलावा आ गया है। वहीं, बेबी रानी मौर्या सीएम आवास में पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा हाथरस के चुनाव लड़ीं अंजुला माहौर को भी कैबिनेट में जगह मिल रही है।

बेबीरानी मौर्य सबसे आगे

योगी सरकार की कैबिनेट में आगरा ग्रामीण से विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के शामिल होने की बड़ी संभावना है। इसका अंदाजा शुरू से लगाया जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें राज्यपाल पद से इस्तीफा दिलवाकर चुनाव मैदान में उतारा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम भूपेश से मिले राजस्थान के सीएम

Share on Social Mediaरायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर रायपुर पहुंचे।वे एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित […]

You May Like