कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 23 मार्च तक 95.82 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 31.41 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 16.82 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 14.59 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 95.82 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि 74 लाख 57 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स ने 73 लाख मीटरिक धान का उठाव कर लिया है। इसी प्रकार 23 लाख 9 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 82 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

31 मार्च को किसानों को मिलेगा न्याय योजना का चौथा किश्त

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों और गांव में खेती मजदूरी का काम करने वाले लोगों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 31 मार्च को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष के […]

You May Like