एक्शन में विधायक: सरकारी अस्पतालों की जांच में पहुंचे विधायक, सीनियर डॉक्टर मिला नशे में

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पंजाब में बहुमत मिलते ही आम आदमी पार्टी के विधायक एक्शन में आ गए हैं। सोमवार को पातड़ा, भदौड़, लुधियाना और बटाला समेत कई जिलों में सरकारी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान पातड़ां के सरकारी अस्पताल का सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर ही नशे में धुत मिला। जिसके बाद विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने तुरंत उसके सीनियर अफसरों को फोन कर कार्रवाई के लिए कहा।

विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि इस डॉक्टर के बारे में काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। वह अचानक अस्पताल की तरफ आए तो पता चला कि डॉक्टर नशे में है। यहां तक कि वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा। इसके बाद उन्होंने पटियाला में सीनियर अफसरों को फोन कर बुलाया।
हालांकि विधायक की बात सुनने के बजाय अधिकारी डॉक्टर का ही पक्ष लेती दिखी। जिसको लेकर विधायक ने कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अब अस्पतालों में कांग्रेस राज की तरह गुंडागर्दी नहीं होगी। जरूरत होगी तो वह रोज अस्पताल की चेकिंग करने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों के कोरोना टीके की दी मंजूरी

Share on Social Mediaकोरोना महामारी से लड़ने के लिए बच्चों को भी अब सुरक्षा कवच मिल जाएगा। सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों को भी कोरोना टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए व्यापक अभियान 16 मार्च से शुरू हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इस […]