ऐसे पहुंचे सीएम की कुर्सी तक भगवंत मान, कलाकारी की दुनिया से यहां तक पहुंचे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 5 Second

11 साल के राजनीतिक करियर में सीएम की कुर्सी तक पहुंचने वाले भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ। स्कूली पढ़ाई गांव के स्कूल से की। 11वीं में सुनाम के शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में दाखिला लिया था। इसी दौरान मान ने कलाकारी की दुनिया में कदम रखा। वह कॉलेज के मंचों पर हास्य कलाकार की भूमिका निभाने लगे थे।
शुरुआत में मान मंच पर टीवी एंकर की नकल करते थे। धीरे-धीरे मान कॉलेज यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने लगे। इससे उन्हें प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गई। उन्होंने दो बार पंजाबी यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इसके बाद मान ने अपने साथी कलाकार जगतार जग्गी के साथ जोड़ी बनाई।
मान की सबसे पहली कॉमेडी कैसेट ‘कुलफी गरमा-गरम’ ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पहले साल में ही छोड़ दी और कलाकारी की दुनिया में चले गए। मान ने ‘जुगनू कहंदा है’ प्रोग्राम से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। फिर 2008 में स्टार प्लस पर ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने पूरे देश में हास्य कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना ली। बता दें कि मान नेशनल अवॉर्डी फिल्म ‘मैं मां पंजाब की’ फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों का फूटा गुस्सा, मंत्रालय घेरने को निकले थे, कैनन से बौछारें

Share on Social Mediaनवा रायपुर के किसान पिछले 68 दिनों से NRDA (नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ) के बाहर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को इन सभी किसानों का गुस्सा फूटा। अफसरों से अपने हक की बात करने किसान मंत्रालय की ओर बढ़ने लगे। दोपहर के वक्त करीब 2 हजार […]

You May Like