राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही, 40 मिनट तक अर्थव्यवस्था पर अभिभाषण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 32 Second

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सदन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। करीब 40 मिनट राज्यपाल गांव, खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ही बोलीं। वहीं सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर भी कहा।
वहीँ छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में भारत रत्न स्वर कोकिला को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पूर्व विधायक मदन सिंह डहरिया और रमेश वल्यानी को भी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न लता जी को याद कर कहा, ‘भारत रत्न का निधन अपूर्णीय क्षति है’।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13वें सत्र में अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2022 के, पहले सत्र के अवसर पर आप सबको बधाई और शुभकामनाएं। मैं आप सबका हार्दिक अभिनंदन करती हूं। मुझे खुशी है कि माननीय सदस्य के रूप में आप लोगों ने इस सदन की गौरवशाली परंपराओं का निर्वाह किया है। लोकतंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जनहित तथा प्रदेशहित के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है। यही वजह है कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य जनहितकारी विकास के लिए देश और दुनिया में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। मैं कामना करती हूं कि आप लोग इसी तरह छत्तीसगढ़ की यश-पताका को ऊंचा उठाए रखेंगे।
मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि स्थानीय संसाधनों और जनता के आत्मगौरव के प्रति मेरी सरकार के बेहद संवेदनशील व्यवहार को भरपूर सराहना मिल रही है। समावेशी विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल बहुत सफल रहा है। मैं चाहती हूं कि आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास में आई तेजी का सिलसिला लगातार जारी रहे और इसमें आप सबका भरपूर सहयोग मिले।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बात, पुतिन से भी करेंगे बात

Share on Social Media प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से करीब 35 मिनट बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के मौजूदा हालात पर चर्चा की। PM मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बातचीत की कोशिशों की भी सराहना की। जेलेंस्की के बाद वे रूसी राष्ट्रपति […]

You May Like