बृजमोहन बोले- 17 महीने बचे है, 2023 में बीजेपी की सरकार बनानी है

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पिछले चुनावों में 15 साल की सत्ता के बाद 15 सीटों में सिमटी भाजपा इस बार कोई चूक करना नहीं चाहती l

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 17 Second

पिछले चुनावों में 15 साल की सत्ता के बाद 15 सीटों में सिमटी भाजपा इस बार कोई चूक करना नहीं चाहती। पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को कार्यकर्ताओं में जोश भरने का जिम्मा दिया गया है। एक खास बैठक लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से कहा जोश से साथ होश से काम लें। हम विपक्ष में हैं, हमें संघर्ष करके 17 महीनों में 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाना है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा जनता के बीच जा कर सेवा कार्य कर अपनी पहचान बनाएं। वो रायपुर में भाजयुमो के माना मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि छोटे-छोटे सामाजिक काम जैसे किसी गरीब का राशन कार्ड बनवाना, गरीब बीमार का इलाज करवाना, बिजली के खंभे लगवाना, किसी गरीब विद्यार्थी की फीस के पैसों की व्यवस्था करना तथा किसी गरीब के लड़की की शादी की व्यवस्था करने से ही आपकी आपके मोहल्ले में नेता की पहचान बनेगी।

काम करेगा सीनीयर का मोटिवेशन
बृजमोहन एक जमाने में खुद युवा मोर्चा के नेता थे, रविवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वयं के लिए तो बैल, कीड़े, मकोड़े जीव भी अपना पेट भरते हैं, लेकिन यदि आप सबसे नीचे सबसे पीछे के लोगों के जीवन में खुशियां लाओगे तो आपको कितनी शांति मिलेगी आप सोच भी नहीं सकते हैं। आपके सेवा कार्यों का मूल्यांकन पार्टी करती है, तुरंत रिजल्ट नहीं मिलता है, अगर तिल से भी तेल निकलता है, तो उसे घानी में पिसना पड़ता है।

अधिक जानकारी हेतु फॉलो करें-https://www.aamaadmi.in/

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटे से जबरन वसूली पर समझाइश देने गए पिता पर चाकू से हमला, आरोपी अरेस्ट

Share on Social Mediaराजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके के बोरियाखुर्द निवासी कांग्रेसी नेता धनंजय मिश्रा पर देर रात सरोपि तिलक ठाकुर ने चाकू से वार कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी थाने पहुँचे और आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी की […]

You May Like