युवक ने घर पर लगाई फांसी, जानिए क्या है वजह

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

जशपुर में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को सुबह ही ग्रामीणों ने एक गर्भवती महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा था। वह उसके खिलाफ रविवार को थाने रिपोर्ट लिखवाने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पर आशंका है कि जेल जाने के डर से युवक ने ऐसा कदम उठाया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हर्रा डांड गांव निवासी संदीप खलखों (32) शनिवार को मछली मारने गया था। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में एक गर्भवती महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने घरवालों को बताया। बात फैली तो आसपास की महिलाएं भी भड़क गईं। वह थाने में रिपोर्ट लिखवाने की बात करने लगीं। बताया जा रहा है कि रविवार को महिलाएं थाने रिपोर्ट के लिए जाने भी वाली थीं। इसी बीच सुबह पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉकअप से भागा अपराधी, ढूंढने में लगी पुलिस

Share on Social Mediaएक तरफ रायपुर की पुलिस गलियों में घुसकर बदमाशों को पकड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ थाने के भीतर से गिरफ्तार हुआ एक अपराधी पुलिस की नाक के नीचे से निकल गया। एक बदमाश को खाकी वर्दी की टीम संभाल न सकी। शातिर को लॉकअप की दीवारें […]