प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है।
प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूणत के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हो: जगतगुरू रूद्र कुमार

Share on Social Media रायपुर। राजीव भवन में मंत्री गुरू रूद्र कुमार, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक राम ध्रुव तथा प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में प्रदेश के मंत्री, जगत गुरू रूद्रकुमार ने […]

You May Like