नकटी सेमरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से टकराकर बुजुर्ग की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 17 Second

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नकटी सेमरा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक बुजुर्ग की ट्रेन से टकरा जाने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार नकटी सेमरा निवासी मंगला कश्यप उम्र 90 वर्ष आज सुबह रेलवे पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मृतक का दिमागी हालत ठीक नहीं था. वह आए दिन बिना बताए घर से निकल जाते थे. जिसका उपचार भी चल रहा था. गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर नकटी सेमरा रेल्वे स्टेशन पर सुबह छह बजे जैसे ही पटरी के पास पहुंचे सामने से आ रही ट्रेन के चपेट में आ गये. घटना के बाद ट्रेन के कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी थाने को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और मामले की जांच में जुट गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal 9 September 2023: कैसा रहेगा शुक्रवार का आपका दिन..

Share on Social Mediaमेष (Aries) दैनिक राशिफल शनिवार, 9 सितंबर, 2023 आज आप स्वस्थ रहने के लिए खेल खेल सकते हैं. अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपनी कीमती चीज़ों का ध्यान अवश्य रखें क्योंकि वे चोरी हो सकती हैं. आज विशेष रूप से अपने पर्स को लेकर […]

You May Like