राहुल ने बीजेपी पर साधा निशाना, हिंदुस्तान को दो देशों में बांटा जा रहा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे राहुल गांधी ने BJP, RSS और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल मैंने लोकसभा में एक भाषण किया। कहा था कि हिंदुस्तान के सामने दो-तीन बड़ी चुनौतियां हैं। भाजपा और उसकी विचारधारा देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। सबसे भयंकर यह है कि दो देश बनाए जा रहे हैं। एक- चुने हुए अरबपतियों का है। उसमें देश का जितना भी धन चाहते हैं वह मौजूद है। दूसरा गरीब देश है, जिसमें बहुसंख्यक जनता है। उन्होंने कहा कि इस देश की तरक्की किसी पाटी की देन नहीं हैं। यह किसानों-मजदूरों, कारीगरों की वजह से है।

साइंस कॉलेज में गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा कि ये चाहते हैं कि जिन लोगों ने देश बनाया उन्हें किनारे कर दिया जाए। देश में केवल 100 लोगों के पास 40 प्रतिशत धन है।
साइंस कॉलेज में गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा कि ये चाहते हैं कि जिन लोगों ने देश बनाया उन्हें किनारे कर दिया जाए। देश में केवल 100 लोगों के पास 40 प्रतिशत धन है। ऐसा हिंदुस्तान हम होने भी नहीं देंगे। तरक्की होगी तो सबकी होगी। छत्तीसगढ़ में यह पहला कदम है। यह आपका धन है जो हम आपको वापस कर रहे हैं। हमने मजदूर न्याय योजना की राशि को बढ़ाने के लिए बघेल जी से कहा। किसान को दिया पैसा जाया नहीं गया। किसान रोज जादू करता है। आज धान का प्रोडक्शन बढ़ गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

राहुल गांधी को गौर सिंग मुकुट पहनाकर किया स्वागत

Share on Social Mediaसांसद राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर गौर सिंग का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।