रायपुर AIIMS के डायरेक्टर का डॉ. नागरकर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences, Raipur) में 10 साल तक बतौर डायरेक्टर सेवाएं देने वाले डॉ. नितिन नागरकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक हफ्ते पहले ही अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया है. वे 31 मार्च तक एम्स में अपनी सेवाएं देंगे. इस्तीफा देने का कारण पूछने पर पता चला कि उन्होंने यह फैसला निजी कारणों से लिया है.

इसके साथ ही अब नए डायरेक्टर की चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. खबर लिखे जाने तक इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल सका है. नागरकर का कहना है कि घर में कोई डाक्टर नहीं है. पिताजी, चाचा, भाई समेत परिवार में सभी इंजीनियर हैं. उनका भी मन था कि वह इंजीनियर बनें, लेकिन दादी ने कहा कि डाक्टर बनना है. उन्होंने कहा कि चूंकि इंजीनियरिंग में रुचि है, इसलिए एम्स में जब भी कंस्ट्रक्शन का काम चलता है तो वहां जाकर घंटों रहकर काम कराते हैं.

भोपाल एम्स की भी कमान संभाली

बता दें कि डॉ. नागरकर ने एम्स AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences, Raipur) के निर्माण से लेकर अब तक सेवाएं दीं. इस दरम्यान उन्होंने लंबे वक्त तक भोपाल एम्स AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences, Bhopal ) की कमान भी संभाली. बातचीत में डॉ. नागरकर ने कहा कि वैसे भी मेरा कार्यकाल खत्म होने ही वाला था. 31 मार्च को बतौर डायरेक्टर मेरा अंतिम दिवस होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता की मांग पर पश्चिम विधानसभा में निरन्तर विकास: विकास

Share on Social Mediaरायपुर. संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने निरन्तर कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने आज जोन क्र.07 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में आमजन एवं सामाजिक संस्था के मांगों के अनुरूप शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्यों का […]