राहुल गांधी के स्वागत के लिए सीएम सहित पूरा मंत्री मंडल जाएगा एयरपोर्ट, बस में सवार होकर पहुंचेंगे साइंस कॉलेज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रायपुर आ रहे हैं। वे करीब दिन भर रायपुर में रहने वाले हैं। राहुल गांधी यहां नागार्जुन साइंस कॉलेज मैदान में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करने आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर बन रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे।

राहुल गांधी के कार्यालय से कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 10.25 बजे दिल्ली से विशेष विमान में उड़ान भरेंगे। उनका विमान 12 बजे रायपुर में लैंड करेगा। वहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूरा मंत्रिमंडल मौजूद होगा। ससंदीय सचिव और कांग्रेस के पदाधिकारी भी अपने नेता का वहां स्वागत करने जाएंगे। बताया जा रहा है। इसके लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई है।

Next Post

पूर्व मंत्री मूणत बोले-एक शहर में दो कानून कैसे, भाजपा के पैदल मार्च की अनुमति नहीं

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है। इसी दिन अपनी एक रैली की अनुमति भारतीय जनता पार्टी ने मांगी थी, इसे कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है।रायपुर कलेक्टर कार्यालय की तरफ से जारी किए गए एक निर्देश में […]

You May Like