मासूमो के साथ बेरहमी : मैनेजर ने बच्चों को जमीन पर पटक-पटककर पीटा, FIR दर्ज …,वीडियो वायरल…

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

कांकेर : : छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी क्रूरता से मासूमों को पीटती दिखाई दे रही है। बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रोग्राम मैनेजर किस प्रकार मासूम बच्चियों को बेरहमी से पीट रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने अब इस मामले में मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश देकर एनजीओ को हटा दिया है। उनके मुताबिक ये घटना कुछ महीने पहले की है। दरअसल, यह मामला कांकेर के शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र का है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में देखा जा रहा है सीमा द्विवेदी ने बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा खड़ा किया और फिर बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती, चिल्लाती है, रोने लगती है लेकिन मैनेजर को तरस आना तो दूर, उसकी और पिटाई करती रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार दत्तक गृह केंद्र को संचालित कर रहे एनजीओ को हटाकर जिला प्रशासन ने काम संभाल लिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से संस्था को फंडिंग होती थी। मामले को लेकर कलेक्टर, एसपी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी की बैठक भी हुई है । संबंधित अधिकारी, दोषी महिला मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामगढ़ विश्व की महत्वपूर्ण धरोहर, राम वनगमन पर्यटन परिपथ देखने पूरी दुनिया आएगी छत्तीसगढ़ - अमरजीत भगत

Share on Social Mediaसरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ की पहचान अनेक रूपों में की जाती है. राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल रामगढ़ में विश्व की प्राचीन नाट्यशाला है. यहां रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालिदास के खंडकाव्य मेघदूत की प्रेरणा हैं. इस प्राचीन स्थल के महत्व को उल्लेखित करने और […]